उत्तराखंड: यहां बढ़ा गुलदार का आतंक, 10 स्कूलों में 3 दिनों का अवकाश घोषित

उत्तराखंड: कोटद्वार/पौड़ी जनपद के पोखड़ा और बीरोंखाल ब्लॉक में नरभक्षी गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

तीन दिन का अवकाश घोषित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां गुलदार की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर क्षेत्र के 10 विद्यालयों में 04 अप्रैल से 06 अप्रैल तक तीन दिनों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिसमें न्याय पंचायत कोलाखाल (कक्षा 1 से 12 तक) में राप्रावि पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी और जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल व विकासखंड बीरोंखाल (कक्षा 1 से 8 तक) राप्रावि तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा, राउप्रावि तिमली और कण्डूली बड़ी में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने यह फैसला छात्र-छात्राओं के आवागमन के दौरान किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए लिया है। यह अवकाश शनिवार (04 अप्रैल), रविवार (05 अप्रैल) और सोमवार (06 अप्रैल) के लिए प्रभावी है।