उत्तराखंड: उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिल गया है। आज सोमवार को लोकभवन में आयोजित एक गरिमामए समारोह में डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राज्यपाल पद की शपथ ली।
ली शपथ
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति संबंधी अधिपत्र (वारंट) पढ़कर सुनाया। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉ. बिसेन ने आधिकारिक रूप से राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
गुरमीत सिंह की जगह संभाली जिम्मेदारी
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लिया है, जिन्होंने पांच साल से अधिक समय तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
रहें मौजूद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।