उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नदी नाले उफान पर है। सड़कों पर बारिश से मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हो रही है।
भारी बारिश का अलर्ट
वहीं आने वाले दिनों में भी भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। जिसके दृष्टिगत विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा स्थगित की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा में लगातार बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है। फिलहाल बांसवाड़ा में हाईवे बंद होने से केदारनाथ यात्रा को 5 सितंबर तक रोक दिया गया है। जिस पर भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा भी अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है। यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा को 05 सितंबर 2025 तक स्थगित किया गया है।