उत्तराखंड: बारिश से जनजीवन प्रभावित, सब्जियों के दामों में उछाल, टमाटर के दामों में भारी वृद्धि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मानसून की बारिश का कहर जारी है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

सब्जी के दाम बढ़े

ऐसे में उत्तराखंड में सब्जियों के दामों में भारी उछाल आया है।‌ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिर्च आंसू निकाल रही है तो टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। इसके अलावा कद्दू, लौकी, भिंडी समेत अन्य सीजनल सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। अधिक बारिश व सड़कों की हालत खराब होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। बारिश के कारण स्थानीय किसानों की फसलें भी बर्बाद होने लगीं हैं। टमाटर समेत अन्य सब्जियां कीड़ा लगने से खराब हो गईं हैं। वहीं टमाटर 120 रुपये किलो तक पहुंच गया है।