उत्तराखंड: UKPSC का बड़ा एक्शन: अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 के 38 कैंडिडेट बाहर, जारी की सूची

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ‘अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा-2024’ को लेकर एक जरूरी अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना जारी

आयोग ने दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल न होने और आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत न करने के कारण 38 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन रद्द कर दिया है। यह आदेश आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा जारी किया गया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापन संख्या A-1/E-3/DR(APS)/2024 (दिनांक 18.07.2024) और 27 मई 2026 को जारी विज्ञप्ति के प्रावधानों के तहत अभ्यर्थियों को तय तिथि पर उपस्थित होकर अपने ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों के समर्थन में मूल अभिलेख एवं प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने थे। निर्धारित तिथि पर कुल 38 अभ्यर्थी अभिलेख सत्यापन के लिए अनुपस्थित रहे और न ही उन्होंने कोई दस्तावेज जमा किए। आयोग ने नियमानुसार विचार-विमर्श के बाद इन सभी अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी तुरंत प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया।