उत्तराखंड: चारधाम दर्शन को लेकर बड़ा फैसला, गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, केदारनाथ-बदरीनाथ‌ धाम में भी योजना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम से जुड़ी जरूरी अपडेट सामने आई है। अब उत्तराखंड के​ चार धामों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होगा।

मंदिर समिति का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बीकेटीसी अध्यक्ष ने इस संबंध में आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित करने की घोषणा की है। मंदिर समिति का मानना है कि इस निर्णय से देवभूमि की पवित्रता एवं परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी इसके लिए मंदिर समिति प्रभावी कदम उठाने जा रही है।

लिया यह निर्णय

रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर अब पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह अहम निर्णय श्री गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया‌। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि यह कदम धार्मिक आस्था और मान्यताओं के प्रति श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब यह प्रस्ताव बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी लागू किए जाने की योजना है। इसके साथ ही उत्तराखंड के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी इसी तरह की रोक लगाने की मांग उठने लगी है।