उत्तराखंड: राष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुई ममता जोशी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश से जुड़ी खबर है। आवाज साहित्यिक संस्था की सदस्य ममता जोशी स्नेहा को राष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड का नाम रोशन किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें राष्ट्र भाषा हिंदी साहित्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर गुरूवार को साहित्यिक संस्था खयाल अनुगूंज छत्तरपुर नई दिल्ली ने सम्मानित किया है। इस संबंध में ममता जोशी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता ऑनलाइन के कई पड़ावों को पार करते हुए छत्तरपुर दिल्ली में अंतिम राउंड के साथ संपन्न हुई। इसमें उन्होंने एकल और सामूहिक रूप से अपना स्थान बनाया है।