उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक बना हुआ है। यहां गुलदार ने बीते दिनों एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था। जिससे गांव में दहशत का माहौल था।
लोगों ने ली राहत की सांस
वहीं गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के गजल्ड में सक्रिय गुलदार को बुधवार देर शाम शिकारियों ने ढेर कर दिया है। सोमवार रात से ही यहां शूटर जॉय हुकिल और रमेश बड़थ्वाल ने वन विभाग की टीम के साथ डेरा डाला हुआ था। बुधवार रात आखिरकार गुलदार शिकारियों की गोली का निशाना बन गया। गुलदार के ढेर होने के बाद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। वहीं आदमखोर की दहशत से कुछ समय से क्षेत्र के 62 स्कूल बंद चल रहे थे।