उत्तराखंड: उत्तरकाशी में भारी तबाही, बादल फटने से सैकड़ों लोगों के लापता होने की आशंका, पीएम व सीएम ने जताया दुख

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं पहाड़ों में भारी बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी है।

भारी बारिश से तबाही

इसी बीच उत्तरकाशी में भारी बारिश ने बड़े जख्म दे दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी में भारी बारिश ने खुब तबाही मचाई है। उत्तरकाशी ज़िले के थराली गांव में आज मंगलवार को बादल फटने से भीषण भूस्खलन हुआ‌। साथ ही एक स्थानीय नाला भयानक तेज़ी से उफान पर आ गया। गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में अचानक नाला उफान पर आ गया। पहाड़ों से बहते तेज पानी ने कई घरों को तबाह कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला प्रशासन के अनुसार आपदा में चार लोगों के मौत की हो चुकी है। कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षिल घाटी में बादल फटने से आया मलबा आर्मी बेस कैंप और हेलीपैड को बहा ले गया। सेना के जवानों समेत करीब 200 लोगों के लापता होने की आशंका है। कैंप में 14 राजपूताना राइफल रेजिमेंट तैनात थी।

जताया दुख

रिपोर्ट्स के मुताबिक धराली उत्तरकाशी क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का सीएम धामी ने गहरा दुख जताया। साथ ही इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने इस प्राकृतिक आपदा में हुए जन-धन की हानि पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की तथा घटना की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और अन्य विभाग मौके पर सक्रिय हैं। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 01374222126, 9456556431 जारी किए हैं।