उत्तराखंड: यहां नए सत्र से एमबीबीएस की कक्षाएं होंगी संचालित, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में पंडित रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द नए सत्र से एमबीबीएस की कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

नए सत्र से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने की कवायद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए नए सत्र से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत दिसंबर में मेडिकल कॉलेज को असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर सहित लगभग 50 डॉक्टर मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल कॉलेज प्रशासन दिसंबर में नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) में अगले सत्र के लिए 100 एमबीबीएस सीटों हेतु पंजीकरण आवेदन करेगा। जिसके बाद पंजीकरण मिलने पर आगामी सत्र से कक्षाएं संचालित की जा सकती है।