उत्तराखंड: 38 वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को जल्द मिलेगी नगद इनाम राशि, आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते महीनों पहले 38 वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

दी जाएगी इनाम राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं इन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जल्द उनकी नगद इनाम राशि प्रदान की जाएगी। इस संबंध में बीते मंगलवार को शासन ने 15 करोड रुपए जारी किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब जल्द राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद इनाम राशि दी जाएगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी है।

जल्द आयोजित होगा कार्यक्रम

रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री ने बताया कि व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की संख्या कुल मिलाकर 240 के आसपास है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जल्द से जल्द कार्यक्रम आयोजित कर सभी पदक विजेताओं को उनकी नगद इनाम राशि वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पदक विजेताओं को आउट ऑफ़ टर्न सरकारी नौकरी देने के लिए भी प्रक्रिया चल रही है और इसे भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।