उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तराखंड में जल्द लोगों को मेट्रो नियो ट्रेन की सौगात मिलेगी। जिसके लिए केंद्र सरकार कम आबादी वाले शहरों में मेट्रो नियो ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है।
जल्द शुरू हो सकती है मेट्रो नियो रेल-
बताया जा रहा है कि देहरादून में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिसके बाद सब कुछ ठीक रहा तो अगले तीन साल में देहरादून में मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी। जिसमें देहरादून-ऋषिकेश-हरिद्वार के बीच मेट्रो रेल परियोजना का काम जल्द शुरू होगा। इस योजना के तहत पहले दो रूटों पर मेट्रो नियो चलाई जाएगी। इसमें यात्रियों के लिए बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।