उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पारदर्शी नीतियों और डिजिटल नवाचारों के दम पर उत्तराखंड के खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व प्राप्ति का नया कीर्तिमान रच दिया है।
स्थापित किया नया कीर्तिमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विभाग ने 950 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 1217 करोड़ रुपये का कुल राजस्व अर्जित कर पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बताया कि राज्य के गठन के बाद खनन राजस्व में यह अब तक की सबसे बड़ी छलांग है। वर्ष 2012-13 में जहाँ विभाग का राजस्व मात्र 110 करोड़ रुपये था, वहीं मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अब यह 1217 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गया है।
राशि का वितरण
इस कुल आय में से राशि का वितरण विभिन्न मदों में किया गया है:
• राजकीय कोषागार: 1130 करोड़ रुपये
• जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF): 80 करोड़ रुपये
• एसएमईटी (SMET): 7 करोड़ रुपये