रूड़की: मंगलौर क्षेत्र के मुंडलाना गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता पोपिन कश्यप का तमंचे के बल पर कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है।
बदमाशों की तलाश जारी
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर कार सवार चार बदमाश भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता पोपिन कश्यप का के घर पहुंचे। बदमाशों ने नेता पोपिन के साथ गालीगलौज शुरू कर दी और तमंचे के बल पर आतंकित किया। विरोध करने पर बदमाशों ने पोपिन को तमंचे के बल पर जबरदस्ती कार में बैठा लिया और फरार हो गए। अपहरण की सूचना पाकर पुलिस तुरंत गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।