उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की महिलाओं के लिए आयोजन होने वाला है। जिसका नाम है मिस एंड मिसेज इंडिया दिवा।
महिलाओं के लिए खास आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार पहली बार दून में मिस एंड मिसेज इंडिया दिवा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को त्यागी रोड स्थित एक होटल में मिसेज इंडिया दिवा क्लासिक 2023 की विजेता और उत्तराखंड की स्टेट डायरेक्टर ऋतु बहुगुणा ने जानकारी दी।
बताया उद्देश्य- महिलाओं को मंच प्रदान करना
जिस पर उन्होंने बताया कि यह इवेंट न केवल उत्तराखंड, बल्कि दिल्ली, भुवनेश्वर और मध्य प्रदेश में भी आयोजित किया जाएगा। इसमें मिस कैटेगरी, मिसेज कैटेगरी और मिसेज क्लासिक कैटेगरी में तीन अलग अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।