उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब जल्द ही अलग-अलग भीड़भाड़ वाले 11 स्थानों पर जल्द ही आधुनिक पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पार्किंग निर्माण का लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है जिनमें कुल 1082 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था होगी। उत्तराखंड में अबतक 54 स्थानों पर पार्किंग शुरू हो चुकी है जिनमें 3244 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है।
मिलेगी यह सुविधा
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसके बाद विभिन्न विकास प्राधिकरणों के माध्यम से 195 स्थानों पर पार्किंग सुविधाओं के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों में सरफेस पार्किंग से लेकर मल्टी-लेवल पार्किंग और टनल पार्किंग तक के विकल्प शामिल थे। इन प्रस्तावों के आधार पर, आवास विभाग ने 114 स्थानों पर पार्किंग के लिए डीपीआर को मंजूरी दे दी है और इनके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। पहले चरण में, 54 स्थानों पर कुल 3,244 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है और इन साइटों पर पार्किंग सेवाएं शुरू भी हो चुकी हैं। अब दूसरे चरण में, 11 अतिरिक्त स्थानों पर पार्किंग सुविधा मिलने जा रही है।