कहा- दुकान सील, बख्शा नहीं जाएगा
उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में नकली कुट्टू के आटे का सेवन करने से 100 से ज्यादा बीमार पड़ गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 60 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि 40 से अधिक लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
अस्पताल पंहुचे सीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवरात्रि के उपवास के दौरान लोगों ने इस आटे का सेवन किया गया था। वहीं पुलिस ने लक्ष्मी ट्रेडर्स के गोदामों से आटा जब्त कर लिया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि विकास नगर में स्थित लक्ष्मी टेड्रर्स कुट्टू के आटे को अन्य दुकानदारों को बेच रहा था। लक्ष्मी टेड्रर्स के मालिक शिवपाल चौहान का पटेल नगर में भी गोदाम है। वहीं पुलिस ने अन्य दुकानों में बेचे गए कुट्टू के आटे को जब्त कर लिया है। साथ ही आगे की जांच की जा रही है।
छापेमारी में जुटी प्रशासन
इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फूड पॉइजनिंग के कारण भर्ती मरीजों का हाल जानने देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों को उचित उपचार देने के निर्देश दिए।
वहीं सीएम ने कहा कि “आटा सहारनपुर से सप्लाई किया गया था। डीलर की दुकान को सील कर दिया गया है। जिन अन्य जगहों पर आटा सप्लाई किया गया था, उन सभी को नोटिस दिया गया है। हमने सहारनपुर प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया है। साथ ही इस घटना के कारणों की जांच के लिए डॉ धन सिंह रावत ने स्थानीय प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।