उत्तराखंड: नये साल पर छह हजार से अधिक रिक्त पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नए वर्ष में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा में विभिन्न संवर्गों में रिक्त छह हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

दी यह जानकारी

इस संबंध में शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि नए वर्ष में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा में विभिन्न संवर्गों में रिक्त छह हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक बेसिक के रिक्त 1670 पदों, सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) के रिक्त पदों तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता के रिक्त 808 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। वहीं सहायक अध्यापक एलटी के एक हजार से अधिक पदों को नए वर्ष में भरा जाएगा। इसके अलावा समग्र शिक्षा के अंतर्गत 324 लेखाकार कम सपोर्टिंग स्टाफ, 161 विशेष शिक्षक, 95 कैरियर काउंसलर तथा विद्या समीक्षा केंद्र के 18 पदों को भरा जाएगा। जबकि शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के रिक्त 2364 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जा रहा है।