उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के ग्राम पंचायत बिथ्थी पाण्याती निवासी कमांडो गजेंद्र सिंह गढ़िया देश की रक्षा के दौरान शहीद हो गए हैं।
जताया शोक
वह छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 2 पैरा में कमांडो सीएसएफ के पद पर तैनात थे। उनके शहादत की खबर से परिवार, गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वीर जवान के बलिदान पर गहरा शोक जताया है। साथ ही उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राज्य को अपने इस वीर सपूत पर गर्व है और सरकार शहीद परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है।