उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उधमसिंह नगर के किच्छा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। उधमसिंह नगर के किच्छा में साढ़े 3 वर्ष की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई।
मासूम के साथ दरिंदगी-
इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किच्छा कोतवाली में जमकर हंगामा किया। इस मामले मे पुलिस ने एक आरोपी व मासूम की मौसी को हिरासत मे लिया है। जिससे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी उसका मौसेरा भाई बाइक पर सवार होकर आया और बच्ची को बिठाकर ले गया। जब मां बाप वापस आये तो बच्ची को न देखकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। वही शक होने पर पिता ने पुलिस को आरोपी और उसके मां बाप के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद मासूम का शव बरामद किया गया।