नैनीताल: हाईकोर्ट का आदेश, वन दरोगा भर्ती प्रक्रिया पर 05 जुलाई तक लगाई रोक

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। वन‌ दरोगा की भर्ती परीक्षा को रोक दिया गया है

जानें

जी हां नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पांच जुलाई अगली सुनवाई तक वन दारोगा पदों पर भर्ती नहीं करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक याचिकाकर्ताओं ने पिछली भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने के यूकेएसएसएससी के निर्णय को चुनौती देकर नई भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसमें 620 आवेदक परीक्षा में शामिल हुए थे। कुछ आवेदकों द्वारा अनुचित साधनों का उपयोग करने का मामला सामने आने के बाद यूकेएसएसएससी ने पिछली भर्ती प्रक्रिया को रद्द‌ कर दिया था। हालाकि यूकेएसएससी ने एजेंसी की मदद नहीं ली और नई भर्ती प्रक्रिया जारी रखी।