उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित ‘खूनी’ गांव का अब नया नाम होगा।
यह नया नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘खूनी’ गांव का नाम अब बदल गया है। अब यह गांव देवीग्राम के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि जनभावनाओं के दृष्टिगत जिला पिथौरागढ़ की तहसील थिरागढ़ में अवस्थित ग्राम “खूनी” का नाम परिवर्तित कर “देवीग्राम” किया जाना आवश्यक है।
कहीं यह बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से सांसद अजय टम्टा ने सरकार के आदेश के बाद खुशी जताते हुए कहा कि जन-जन की भावनाओं और लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए, आज पिथौरागढ़ क्षेत्र में स्थित ग्राम “खूनी” का नाम परिवर्तित कर “देवीग्राम” किए जाने की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी कर दी गई है। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार, विशेष रूप से गृह मंत्रालय, राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के प्रति आभार व्यक्त किया।