उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी जनवरी महीने में ग्रेडर नोएडा में 9वीं राष्ट्रीय एथलीट सीनियर पुरुष-महिला प्रतियोगिता आयोजित की जानी है।
प्रतियोगिता के लिए चयन
यह प्रतियोगिता चार से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन किया गया है। रामनगर महाविद्यालय के बॉक्सिंग रिंग में आयोजित चयन ट्रायल में अलग-अलग वर्गों में 9 महिलाओं और 10 पुरुष मुक्केबाजों का चयन किया है। जिसमें महिला वर्ग में पिथौरागढ की कनिका कठायत, शोभा कोली, आरती, पलक भट्ट, निकिता और काजल, देहरादून की भूमिका, चंपावत की कनिका, ऊधमसिंह नगर की नम्रता रावत का चयन हुआ है। पुरुष वर्ग में टनकपूर के साहिल, ऊधमसिंह नगर के साहिल, अल्मोड़ा के बिट्टू कनवाल और हर्ष बर्धन जोशी, चंपावत के नीरज, नैनीताल के पवन पागति और गौरव, पिथौरागढ के बसंत, ऊधमसिंहनगर के कपिल और हिमांशु का चयन किया गया है।