उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में नेशनल शूटिंग ट्रायल्स होंगे। जिसकी घोषणा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने की है ।
भारतीय टीम चयन में होगी जरूरी भूमिका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने घोषणा की है कि ग्रुप ‘ए’ निशानेबाजों के लिए राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में नेशनल सेलेक्शन ट्रायल्स 3 और 4 का आयोजन 24 से 30 जून, 2025 तक देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के त्रिशूल शूटिंग रेंज में किया जाएगा। यह ट्रायल्स देहरादून में आगामी 24 जून से 30 जून 2025 तक आयोजित होंगे। जो ट्रायल्स कजाकिस्तान में 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप और आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के लिए होंगे।