उत्तराखंड: राष्ट्रीय सब जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता, उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते 09 पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। इंडिया ताइक्वांडो की ओर से राष्ट्रीय सब जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों नौ पदक जीते। सब जूनियर बालक वर्ग निखिल वर्मा ने अंडर 27 किलो और सुधांशु मेहरा ने अंडर 38 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अर्णव कंबोज ने 41 किलो भार में कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में रिद्धियांशी बिष्ट ने 16 और आराध्या सिंह 18 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। 20 किलो में अंशिका बिष्ट, 29 किलो में सीमा भारती कांस्य पदक जीता। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में अंडर 73 किलो में प्रियांशी बोहरा ने स्वर्ण और बालकों के ओवर 80 किलो वर्ग भार में साहिल चंद ने कांस्य पदक जीता।