उत्तराखंड: देहरादून से बेंगलुरु के लिए नई हवाई सेवा शुरू, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई हवाई सेवा का विधिवत रूप से फ्लैग ऑफ किया।

बताई महत्वपूर्ण उपलब्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से देहरादून से बेंगलुरु के लिए नई हवाई सेवा का विधिवत रूप से फ्लैग ऑफ किया। बेंगलुरु से बेहतर कनेक्टिविटी से उत्तराखंड में पर्यटन, व्यापार और निवेश के अवसरों को काफी बढ़ावा मिलेगा, साथ ही भारत के सबसे गतिशील शहरों में से एक के साथ छात्रों, पेशेवरों और उद्यमियों के लिए संबंध भी मजबूत होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के समग्र विकास और हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।