उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से जुड़ी खबर है। उत्तराखंड में अब महिलाएं भी रिवर राफ्टिंग करवाएंगी।
महिलाओं के लिए शुरू की अनूठी पहल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहा है। पांच दिवसीय निःशुल्क महिला व्हाइट वॉटर रिवर राफ्टिंग गाइड प्रशिक्षण शिविर महिलाओं को कुशल बनाएगा। आज 30 मार्च तक निःशुल्क महिला व्हाइट वॉटर रिवर राफ्टिंग गाइड प्रशिक्षण शिविर चलेगा। इस शिविर की शुरुआत 26 मार्च को देवप्रयाग से की गई है, जो ऋषिकेश में समाप्त होगी।