उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा समापन की ओर है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देश दुनिया से श्रद्धालु यहां दर्शन को पहुंच रहें हैं।
इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समापन की ओर बढ़ रही चारधाम यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में चार धाम यात्रा में आज की तारीख तक 48 लाख 4216 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस बार अक्टूबर माह में यह आंकड़ा पार होने से नया रिकॉर्ड बना है। चार धाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, 30 अप्रैल से 12 अक्टूबर 2025 तक हेमकुंड साहिब सहित चार धाम यात्रा में 48 लाख 30 हजार 393 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।