उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण पर है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को उमड़ रहें हैं।
केदारनाथ यात्रा में बने रिकॉर्ड
वहीं केदारनाथ धाम में रोजाना नये रिकॉर्ड बन रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक केदारनाथ धाम की यात्रा ऐतिहासिक रही है। इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा ने अपने पुराने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। उत्तराखंड के चारों धामों में से सबसे अधिक यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। यह रिकॉर्ड आगे और बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में प्रतिदिन केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 18 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। 22 अप्रैल 2023 से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक 55 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक केदारनाथ धाम में 19.28 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।
जल्द बंद होने वाले हैं धाम के कपाट
केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे, जबकि गंगोत्री धाम के 14 नवंबर और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे। चारधामों के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा छह माह के शीतकाल के लिए बंद रहेगी।