उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की पीसीएस भर्ती परीक्षा को लेकर जरूरी खबर है। प्रदेश सरकार ने मुख्य परीक्षा के नए पाठ्यक्रम पर मुहर लगा दी है।
सरकार ने लगाई मुहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब मुख्य परीक्षा में उत्तराखंड से संबंधित दो प्रश्न पत्र होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के साथ ही पीसीएस भर्ती की परीक्षा की विज्ञप्ति भी जारी हो गई है। जिससे उत्तराखंड से संबंधित दो प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम में शामिल होने के बाद उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के चयन में भी वृद्धि होगी।