उत्तराखंड: बद्रीनाथ में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण, तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों को मिलेगा बेहतर अनुभव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया है। जो कर्नल आफ द गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने किया।

नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस द्वार के लोकार्पण के बाद अब तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों को मंदिर में प्रवेश करते समय बेहतर अनुभव मिलेगा। यह प्रवेश द्वार नये पुल के समीप स्थापित किया है। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में नवनिर्मित एवं भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी मुख्य रूप से मौजूद रहे। साथ ही स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी व क्षेत्रीय ग्रामीणों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।