उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज”, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज‌ 03 जून 2022 है। आज‌ शुक्रवार को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर अभिनीत यह एतिहासिक फिल्म सम्राट पृथ्वीराज फिल्म रिलीज होने वाली है।

टैक्स फ्री-

जिसको‌‌ लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म टैक्स फ्री होगी।

सोशल मीडिया में दी जानकारी-

इस संबंध में सोशल मीडिया पर इस आशय की जानकारी साझा करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें।’