उत्तराखंड से जुड़ी खबर है। उत्तराखंड के रूड़की में कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें देहरादून से शिफ्ट कर मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऋषभ पंत की जली कार के साथ सेल्फी ले रहे फैंस
वहीं दूसरी ओर फैंस और चाहने वाले उनकी जली हुई दुर्घटनाग्रस्त कार के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिख रहे हैं। ऋषभ पंत की यह एक्सिडेंटल कार नारसन पुलिस चौकी में रखी गई है, जिसे देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। युवाओं और खासकर स्टूडेंट्स में जली हुई कार के साथ सेल्फी लेने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।
पुलिस से कर रहे यह अपील
जिसके लिए स्टूडेंट्स नारसन पुलिस चौकी पहुंच रहे हैं और कह रहे हैं कि प्लीज पुलिस अंकल मुझे एक बार रिषभ पंत की मर्सिडीज कार देखनी है। कार के साथ सेल्फी भी लेनी है। पुलिस अंकल प्लीज हमें मना मत कीजिएगा। हम काफी दूर से यह कार देखने के लिए आए हैं। यह नजारा नारसन पुलिस चौकी पर रोजाना देखने को मिल रहा है। लगातार यहां भीड़ लग रही है।