उत्तराखंड: खतरें में जोशीमठ, बढ़ती जा रही दरारें, आज गिराए जाएंगे असुरक्षित भवन व होटल

उत्तराखंड के जोशीमठ में लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। यहां के लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालात खराब होते जा रहे हैं। धीरे धीरे दरारें बढ़ती जा रही है।

गिराए जाएंगे असुरक्षित भवन

यहां भू-धंसाव के कारण जोशीमठ में डैमेज भवनों की संख्या 723 तक पहुंच गई है। जिसके बाद जोशीमठ में धंसती धरती के बीच अब प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। जोशीमठ में आज असुरक्षित भवनों को गिराया जायेगा। जिसमें स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित घरों और होटलों को गिराने का फैसला किया है।