उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जोशीमठ में इस समय संकट के बादल छाए हुए हैं। हालात चिंताजनक बने हुए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैबिनेट बैठक आयोजित की।
जोशीमठ संकट पर बैठक
जोशीमठ संकट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून में राज्य कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में राहत और बचाव कार्यों को और तेज करने के लिए कई फैसले लिए गए हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसले
🔹राहत शिविरों के लिए मानक तय किए गए हैं, अधिकतम 950 रुपए मिलेगा, प्रति व्यक्ति प्रति दिन 450 रुपए खाने के मिलेंगे।
🔸विस्थापित परिवारों को मनरेगा के तहत मजदूरी दी जाएगी।
🔹आपदा प्रभावितों का 6 महीने का बिजली और पानी का बिल माफ करने का फैसला किया गया है।
🔸प्रभावितों ने अगर सहकारी बैंकों से लोन लिया है तो 1 साल तक किस्त नहीं देनी होगी, बाकी बैंकों के लिए केंद्र से मांग की जाएगी।
🔹प्रभावितों को अपने पशुओं के विस्थापन के लिए 15,000 रुपए दिए जाएंगे, वहीं पशुओं के आहार के लिए 80 रुपए प्रति बड़े पशु और 45 रुपए प्रति छोटे पशु दिया जाएगा।
🔸केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग करने के लिए 1 सप्ताह के अंदर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।
🔹भूकटाव और टो इरोजन रोकने के लिए सिंचाई विभाग या वेब कोस में से किसी को नियुक्त किया जाएगा।
🔸जोशीमठ आपदा से निपटने के लिए सरकार की ओर से 45 करोड़ रुपए मंजूर किया गया है।
🔹विस्थापन के लिए पीपलकोटी सहित पांच जगहों का चुनाव किया जाएगा।
🔸जिनके घर टूट चुके हैं उन्हें किराए के घर में रहने के लिए 5000 रुपए दिए जाएंगे, जो पहले 4000 रुपए था।