Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड: नीति घाटी के मलारी में टूटा हिमखंड, बर्फ के बवंडर से खौफजदा लोग

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने अपनी करवट बदली है। जिसके बाद उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है।

नीति घाटी के मलारी में टूटा हिमखंड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीति घाटी के मलारी में हिमखंड टूटने की खबर सामने आई है। अभी तक हिमखंड के टूटने से नुकसान की कोई खबर नहीं है। आज‌ सोमवार को मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का धुआं उठा। देखते- देखते यहां अफरातफरी मच गई है। मलारी गांव से पहले ही यह हिमखंड टूटा है। जिसके बाद भारत-चीन सीमा पर हिमखंड टूटने की खबर के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

पहाड़ी क्षेत्रों में आफत की बारिश

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील की है।