उत्तराखंड: आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले आध्यात्मिक यात्रा पर निकले विराट कोहली, पहुंचे ऋषिकेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट‌र विराट कोहली अपने परिवार के साथ उत्तराखंड की वादियों में पंहुचे है। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें विराट-अनुष्का आश्रम में दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।

आस्ट्रेलिया सीरीज से पहले उत्तराखंड के ऋषिकेश पंहुचे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली

उत्तराखंड के ऋषिकेश मे विराट कोहली सीरीज से पहले अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ स्वामी दयानंद गिरि का आशीर्वाद लेने ऋषिकेश पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस में काफी उत्साह दिखा। मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट से दूर भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय पत्नी अनुष्का शर्मा व‌ मां के साथ ऋषिकेश में हैं। विराट कोहली इस दौरान स्वामी दयानंद गिरी आश्रम पहुंचे हैं। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस संबंध में आश्रम के जनसंपर्क अधिकारी गुणानंद रयाल ने बताया कि उन्होंने यहां पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए साथ ही उन्होंने गंगा घाट पर संतों और पंडितों के साथ गंगा आरती भी की। दोनों ने मंगलवार को यहां संतों के लिए भंडारा भी रखा।

नौ फरवरी से सीरीज का आगाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से उन्हें आराम दिया गया। कोहली अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में वापसी करेंगे, जो भारत के लिए काफी अहम है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होने जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को हर हाल में सीरीज में 3 टेस्ट मैच जीतने होंगे।