उत्तराखंड: सेना के इंजीनियर्स को सलाम, मशहूर हाथी मोती के लिए बनाया लोहे का स्ट्रक्चर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मशहूर हाथी मोती इन दिनों चोटों की वजह से कमजोर हो‌ चुका है। जिसकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

हाथी मोती के लिए बनाया स्ट्रक्चर

वाइल्डलाइफ एसओएस की एक मेडिकल टीम 22 जनवरी से हाथी की देखभाल कर रही है। भारतीय सेना के इंजीनियर्स एक की टीम भी मोती के इलाज में मदद कर रही है। इंजीनियर्स द्वारा इसके लिए एक विशेष स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है।

वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम और भारतीय सेना रख रही ध्यान

वहीं सोशल मीडिया हैंडल पर वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम मोती स्वास्थ्य के बारे में नियमित अपडेट पोस्ट करती रहती हैं। जिसमें एक पोस्ट में यह कहा गया है कि “भारतीय सेना साइट पर है और मोती को अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद करने के लिए एक स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। आगे लिखा गया कि मोती के विशाल शरीर का वजन उसके क्षतिग्रस्त आंतरिक अंगों पर महत्वपूर्ण दबाव बनाता है, चाहे वह लेटा हो या उठाया जा रहा हो। मोती को खड़े होने में मदद करने के लिए हम कई तरह के हार्नेस और पुली सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा”।

चोटों की वजह से हुआ था घायल

दरअसल ‌हाथी मोती उत्तराखंड में कमजोरी और चोटों के कारण बेहोश पाया गया था। मशहूर हाथी मोती उत्तराखंड के रामपुर जिले में है। पिछले दो हफ्ते से वो उठ नहीं पा रहा है। उसके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए मदद के लिए भारतीय सेना और एनजीओ सामने आए। जो लगातार उसका ध्यान रख रहे हैं।