उत्तराखंड: यहां के 08 स्कूलों ने बनाया रिकॉर्ड, देश के टाॅप 10 स्कूलों में बनाई जगह, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के 08 स्कूलों ने इतिहास रच दिया है। जिसमें इन स्कूलों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

देखें लिस्ट-

एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022-23 की लिस्ट कुछ समय पहले जारी हुई है। जिसमें दून के 8 से ज्यादा स्कूलों को टॉप-10 में जगह मिली है। जिसमें एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022-23 के मुताबिक देश के टॉप-10 गर्ल्स बोर्डिंग स्कूलों में से छह स्कूल देहरादून के हैं। गर्ल्स एजुकेशन में देहरादून देश का सबसे अच्छा शहर बनकर उभरा है। टॉप-10 गर्ल्स बोर्डिंग स्कूलों में छह स्कूल देहरादून के हैं। इनमें वेल्हम गर्ल्स दूसरे नंबर पर रहा। जबकि, ईकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल तीसरे नंबर पर आया। होपटाउन गर्ल्स चौथे, यूनिसन वर्ल्ड सातवें, वेंटेज हाल रेजिडेंशियल स्कूल आठवें और शिगाली हिल्स गर्ल्स स्कूल दसवें नंबर पर रहा। वहीं ‘द दून स्कूल’ और ‘वेल्हम ब्वॉयज’ ने संयुक्त रूप से ब्वॉयज बोर्डिंग में देशभर में पहली रैंक हासिल की। इसी तरह गर्ल्स बोर्डिंग में वेल्हम गर्ल्स को देशभर में दूसरा स्थान मिला। को-बोर्डिंग कैटेगरी में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने देश में चौथी और कसीगा स्कूल ने देश में छठी रैंक हासिल की। ब्वॉयज बोर्डिंग कैटेगरी में बिरला विद्या मंदिर नैनीताल को चौथी रैंक मिली। गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल, मसूरी को पांचवीं और जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल रानीखेत की सातवीं रैंक मिली है।