उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा अब जल्द ही शुरू होने वाली है। जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण करवा रहें हैं।
यात्रियों के लिए यात्रा मार्ग पर मेडिकल कॉलेजों के फैकल्टी होंगे तैनात
इसी बीच खबर सामने आई है कि यात्रियों की सेहत की देखरेख के लिए यात्रा मार्ग पर मेडिकल कॉलेजों की फैकल्टी तैनात की जाएगी। इसके साथ ही हर एक किलोमीटर पर स्वास्थ्य बूथ भी लगाया जाएगा ताकि दिक्कत होने पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा सके।
तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग
दरअसल पिछले साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद अब आंकड़ों पर लगाम लगाया जा सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अभी से ही चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य को बेहतर किए जाने की तैयारियों में जुट गया है।