उत्तराखंड: यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

खाई में गिरा वाहन-

जानकारी के अनुसार देहरादून-मसूरी मार्ग पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन सवार 5 लोगों के घायल हो गए। वही घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से रेस्क्यू किया और एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया। बताया जा रहा है कि सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है।

राजस्थान निवासी हैं घायल लोग-

जिसमें घायलों की पहचान जिसमें सवार सुभाष पुत्र रामचंद्र, सुशीला पत्नी सुभाष, राजेंद्र पुत्र जग्गी राम, शकुंतला पत्नी वेद प्रकाश, अनीता पुनिया पत्नी चंद्र सिंह निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है।