उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में एक महिला ने घर की छत से कूदकर जान दे दी।
महिला ने छत से कूदकर दी जान
मिली जानकारी के अनुसार मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक महिला माधुरी सिंह (45) घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत चली गई। जिसके बाद महिला ने घर की छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आनन फानन में बेटा महिला को अस्पताल ले गया। जहां महिला की मौत हो गई। वहीं मृतका के हाथ में पेन से लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति और ससुराल है।