उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का खुबसूरत शहर जोशीमठ संकट पर घिरा हुआ है। भू-धंसाव की स्थिति लगातार बनी हुई है। इसी बीच खबर सामने आई है कि बद्रीनाथ हाईवे पर भी दरारें पड़ने लगी है।
बद्रीनाथ हाईवे पर पड़ी दरारें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोशीमठ में दरारें और अधिक चौड़ी होती जा रही है। मकान व खेतों के बाद अब बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में दरारें लगातार बढ़ रही हैं। कुछ ही दिनों में शुरू होने वाले चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम के कपाट खोलने को लेकर तारीखों की घोषणा भी कर दी है, लेकिन इस बीच एक बड़े खतरे ने सबकी चिंता बढ़ा दी है।
ठीक हो रहीं सड़क
वहीं जोशीमठ के पास बद्रीनाथ राजमार्ग के साथ सड़क के एक खंड पर दरारें पाई गई है। इन दरारों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है और राजमार्ग से जाने वाली गाड़ियों को फिलहाल रोक दिया गया है। साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए सड़क की स्थिति को ठीक किया जा रहा है।