उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक नाबालिग लड़के का अब एक महीने बाद शव बरामद हुआ है।
नाबालिग लड़के की हत्या
मिली जानकारी के अनुसार छह फरवरी की रात लक्सर के ढाढेकी गांव निवासी सेठपाल का बेटा कुलवीर (17 साल) संदिग्ध स्थिति में घर से लापता हो गया था। कई दिन की तलाश के बाद उसका पता नही चला, तो सेठपाल ने कोतवाली में अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस को लगा कि लड़का नाराज होकर घर से चला गया है। जो वापस आ जाएगा। कुछ दिनों तक वह वापस नहीं आया तो पुलिस ने उसकी खोजबीन की। वहीं एक महीने बाद अब लड़के का शव बरामद हुआ है। 17 साल के नाबालिग की हत्या के बाद उसका शव गांव के नवनिर्मित मकान में गड्ढा खोदकर दबा रखा था।
पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में युवक, उसके दोस्त और मृतक के परिवार की महिला सदस्य को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। विवेचना में गांव के युवक का सेठपाल के परिवार की महिला सदस्य के साथ प्रेम प्रसंग का पता चला है।