उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती को लेकर जरूरी खबर सामने आई है। अग्निवीर भर्ती में आईटीआई पास युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
मिलेंगे बोनस अंक
मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती में आईटीआई पास युवाओं को वरीयता मिलेगी। भर्ती के लिए उन्हें न्यूनतम 20 से लेकर अधिकतम 50 बोनस अंक दिए जाएंगे। इस संबंध में सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन विजय कुमार यादव के मुताबिक बताया गया है कि भारतीय सेना की प्रतिष्ठित योजना अग्निपथ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण छात्रों को तकनीकी श्रेणी में अग्निवीर के रूप में भर्ती के लिए वेटेज मिलेगा।