उत्तराखंड: शासन ने दिए आदेश, कहा एसआईटी करेगी ‘समूह घ’ भर्ती परीक्षा की जांच

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। शासन ने उच्च न्यायालय के ‘समूह घ’ के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा की जांच के आदेश एसआईटी को सौंपी है।

इस परीक्षा की एसआईटी कर रही जांच

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने नैनीताल उच्च न्यायालय की समूह घ की भर्ती परीक्षा की जांच के संबंध में एसआईटी को निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जांच भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित वही एसआईटी करेगी, जो इस समय पटवारी, लेखपाल, एई, जेई भर्ती परीक्षा की जांच कर रही है। इस परीक्षा की भी जांच शुरू हो गई है। एसआईटी में प्राविधिक शिक्षा के निदेशक को सदस्य के रूप में नामित कर दिया गया है।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2019-20 में कराई थी भर्ती परीक्षा

दरअसल नैनीताल उच्च न्यायालय के समूह घ के रिक्त पदों पर उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2019-20 में भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा उच्च न्यायालय के 37 पदों समेत विभिन्न सिविल न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों के 401 पदों के लिए हुई थी। इस परीक्षा में अनियमितताओं की बात सामने आई है। जिसके बाद अब इस परीक्षा की जांच हो रही है।