उत्तराखंड: सड़क हादसे में अल्मोड़ा के दो युवकों की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रुद्रपुर में देर शाम ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई।

ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा-

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक मंगलवार देर शाम रुद्रपुर की ओर से बाइक से दिनेशपुर की तरफ जा रहे थे। जब वह जयनगर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहा चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक दोनों को कुचलता हुआ निकल गया। दोनों ने मौके पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। कुछ दूर जाकर ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।

अल्मोड़ा निवासी युवकों की मौत-

बताया जा रहा है कि दोनों युवक अल्मोड़ा के निवासी हैं। जिनकी पहचान नवीन बिष्ट पुत्र दीवान सिंह निवासी डूंगरा भनोली अल्मोड़ा उम्र 28 वर्ष और दूसरे की पहचान दलीप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी डूंगरा भनोली अल्मोड़ा उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।