उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में सोशल मीडिया फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने पर कोतवाली पुलिस ने एक महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार साइबर सेल पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन से प्राप्त पत्र के आधार पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोशल मीडिया फेसबुक पर चाइल्ड प्रोनोग्राफी वीडियो अपलोड की गई है। जिसमें मोबाइल यूजर प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम धनौरी पट्टी निवासी विमलेश पत्नी छोटे लाल का नाम प्रकाश में आया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।