बेतालघाट में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यहां बेतालघाट में बाजार से पोकलेन मशीन को हल्द्वानी को ले जा रहा ट्रोला ट्रक रात 10 बजे घिरौली गधेरे से रास्ता भटक कर घोड़ियाहल्शो मोटर मार्ग में चला गया और एक किमी आगे जाने पर आम के पेड़ के पास अनियंत्रित हो कर गधेरे में गिर गया।
गधेरे में गिरा वाहन
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इसमें बैठा परिचालक बरेली निवासी विक्की पुत्र चुरामन उम्र 20 साल निवासी मुड़िया हाफिज पोस्ट भोजीपुरा बरेली की मृत्यु हो गई जबकि चालक हल्दूचौड़ निवासी सूरज सिंह पुत्र हीरा सिंह उम्र 42 वर्ष घायल हो गया है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस थानाध्यक्ष मनोज नयाल के साथ पुलिस टीम के पहुंचने पर पता चला परिचालक विक्की ट्राली के नीचे दबा हुआ है और बमुश्किल पुलिस और राजस्व उपनिरीक्षक टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला तथा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य बेतालघाट केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।