उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के किच्छा में पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार सदफ पुत्री सैय्यद मो. इकबाल निवासी वार्ड 12 कब्रिस्तान मोहल्ला किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका निकाह 21 अप्रैल 2019 को सैय्यद आजम अली पुत्र सैय्यद कायद अली निवासी राम वाटिका सेटे लाईट बरेली के साथ हुआ था। उसने आरोप लगाया है कि 23 मार्च 2023 को आजम अली ने सदफ को तीन तलाक देते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। सदफ ने फोन कर अपने भाई को बुलाया लेकिन आजम अली ने उसके सामने भी गाली गलौच करते हुए सदफ को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया।
मुकदमा दर्ज
जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।